{"_id":"585826204f1c1b6755e39619","slug":"short-circuit-in-the-washing-machine-in-apartment-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
वाशिंग मशीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम एंक्लेव के एक फ्लैट में कपड़े धोने के दौरान वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। सूचना पर जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती आग ने बेडरूम को भी चपेट में ले लिया। आग से हजारों का सामान जल गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत अभिषेक विक्रम एंक्लेव प्लाट संख्या-74 के थर्ड फ्लोर पर रहते हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उनकी पत्नी बाथरूम में कपड़े धो रही थीं। इस दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से वाशिंग मशीन में आग लग गई। महिला चीखते हुए बाहर की ओर भागी और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही करीब 15 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू कर दी। इस दौरान आग ने बाथरूम के साथ बने बेडरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से बेड, ड्रेसिंग टेबल और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीएफओ अक्षय रंजन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग से हजारों का सामान जल गया।