फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shop now broken the lock of cash flown and ghee

अब दुकान का ताला तोड़कर उड़ाई नकदी और देसी घी

Fri, 17 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shop now broken the lock of cash flown and ghee
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 संजय नगर सेक्टर-23 में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। चोरों ने एक सप्ताह में चोरी की चौथी वारदात को अंजाम दे डाला। बृहस्पतिवार रात परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 75 हजार रुपये की नकदी के साथ करीब 25 हजार रुपये की कीमत का देसी घी भी ले गए।
विज्ञापन


वहीं, संजय नगर में लगातार हो रही चोरी से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया। कविनगर पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। रईसपुर गांव में रहने वाले शिवकुमार गर्ग उर्फ शिब्बू संजय नगर सेक्टर-23 के एम-ब्लॉक में ‘जय मां वैष्णो’ नाम से प्रोविजन स्टोर चलाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर गए थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने उन्हें दुकान में चोरी होने की सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और संजय नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि दुकान में रखी 75 हजार की नकदी के साथ 15 किलो वाली देसी घी के चार कनस्तर गायब थे। कविनगर पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर दी है।  

उधर, संजय नगर सेक्टर-23 में हो रही लगातार चोरियों से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर पुलिस का अंकुश नहीं लगा पा रही है।

चोरों के हौसले बुलंद हैं और वह वारदातें कर रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी चौकी और थाने का घेराव करेंगे। इस संबंध में एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि चोरों के गैंग को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुईं हैं। 



इन चोरों को देसी घी पसंद है 
संजय नगर सेक्टर-23 में एक सप्ताह में हुई सभी चोरियों में चोर घरों और दुकान से देसी घी चुराकर ले गए हैं। ऐसे में यह बात साफ है कि यह चोर उन जगहों को निशाना बना रहे हैं, जहां गैंग देसी घी मिलता है। 

एक सप्ताह में संजय नगर में हुईं चोरियां
10 फरवरी को चोरों ने संजय नगर के ब्लॉक में दरोगा के घर चोरी की।
13 फरवरी को चोरों के गैंग ने के ब्लॉक में कंपनी कर्मी के घर में चोरी की।
13 फरवरी को ही चोरों ने सी-ब्लॉक में एक रिटायर्ड फौजी के यहां चोरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed