फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven months ago, the ocean view was Himanshi 'Love'

हिमांशी को देखने से सात माह पहले सागर को हुआ था ‘लव’

Fri, 15 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Seven months ago, the ocean view was Himanshi 'Love'
अपने फेसबुक एकाउंट पर सागर ने लिखा था ‘आई एम इन लव’ - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे डॉक्टर सागर को हिमांशी से पहली मुलाकात के सात माह पहले ही किसी से ‘प्यार’ हुआ था। सागर ने दोस्तों को इसकी जानकारी फेसबुक के जरिए दी थी। फेसबुक पर पोस्ट कर सागर ने लिखा था कि ‘आई एम इन लव।’ अब पुलिस सागर के इस लव कनेक्शन के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयानों में हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप और ससुर नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि हिमांशी और सागर की पहली मुलाकात जनवरी 2013 में हुई थी। इससे पहले नरेंद्र कश्यप और हीरालाल कश्यप ही एक दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन


ऐसे में 26 मई 2012 में सागर द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए र्गए ‘आई एम इन लव’ वाले स्टेटस के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। सूत्रों की मानें तो इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि सागर की जिंदगी में शादी के बाद कोई दूसरी लड़की तो नहीं आ गई थी, जो इन दोनों के बीच झगडे़ का कारण बनी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल जाने से पहले सागर ने बताया था कि हिमांशी ने मौत से पहले उसे 10 बजकर 53 मिनट पर कॉल कर ‘आई लव यू’ बोला था। 54 सेकेंड की उस आखिरी कॉल के दौरान वह अलग अंदाज में बात कर रही थी। पुलिस को शक है कि सागर ने आखिरी कॉल के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है।


बता दें कि  छह अप्रैल को बदायूं के बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी हिमांशी का शव संजय नगर स्थित उसकी ससुराल में मिला था। गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में लग्जरी कार न मिलने पर हिमांशी की हत्या की गई है। उधर, सांसद नरेंद्र कश्यप का कहना था कि हिमांशी ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed