फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Service center staff shot in mutual exchange

आपसी रंजिश में सर्विस सेंटर कर्मी को गोली मारी

Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ साहिबाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Service center staff shot in mutual exchange
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
 शालीमार गार्डन में शुक्रवार रात को कार सवार बदमाशों ने कार से दिल्ली जा रहे सर्विस सेंटर कर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश भाग गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना को आपसी रंजिश की मान रही है।
विज्ञापन


बुलंदशहर स्थित भौरा गांव निवासी बलवंत दिल्ली की सीमापुरी में रिश्तेदार के साथ रहते हैं। वह 80 फुटा रोड स्थित बाला जी सर्विस सेंटर में काम करते हैं। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कार से दिल्ली, सीमापुरी जा रहे थे।
विज्ञापन


वह जैन मार्बल के पास पहुंचे थे कि पीछे एक कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार से चार लोग उतरे और उनको कार से बाहर निकालकर पीटने लगे। इसके बाद एक युवक ने पिस्टल निकाली और उन पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली उनके पैर पर लगी। इसके बाद बदमाश कार में बैठकर भाग गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। बलवंत ने थाना साहिबाबाद पुलिस को दिनेश भाटी, मनीष भाटी, सुमित भाटी और एक अन्य के खिलाफ शिकायत दी है।


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed