फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Send a gift to the foreign Pounds In the name of 10 million swindle

गिफ्ट में विदेश पाउंड्स भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Sat, 05 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Send a gift to the foreign Pounds In the name of 10 million swindle
Rupee - फोटो : demo pic
गिफ्ट में 44 हजार पाउंड्स भेजने का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने एक महिला से 10 लाख की ठगी की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर क्राइम पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि रितु शर्मा महेंद्रपुरी कालोनी में रहती हैं।
विज्ञापन


उनकी फेस बुक पर एक युवक से दोस्ती थी। युवक ने अपना नाम लंदन निवासी फिलिप कोलिन बताया था। बातचीत के दौरान युवक ने महिला को गिफ्ट भेजने की बात कही थी। रितु ने बताया कि 22 जून को उनके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने बताया कि वह कस्टम से बोल रहा। उसका गिफ्ट आया है और उसे छुड़वाने के लिए 33657 हजार रुपये खाते में जमा कराने होंगे। इस पर महिला ने युवक के बताए एकाउंट नंबर में रुपये जमा करा दिया। इसके दो दिन बाद रितु के पास फिर फोन आया। इस बार मोबाइल पर एक महिला थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रितु से कहा कि वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बोल रही हैं। गिफ्ट में 44 हजार पाउंड्स हैं, जिन्हें भारतीय मुद्रा में करने के लिए 98500 हजार रुपये खाते में जमा कराने होंगे। इस पर रितु ने महिला के बताए बैंक खाता नंबर में रुपये जमा करा दिए। इसके बाद फिर महिला ने रितु को तीन बार फोन किया।

इस बार महिला से बंद खाता खुलवाने और चालू कराने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये, 3 लाख 90 हजार और 3 लाख 71 हजार रुपये अलग-अलग खाता नंबरों में जमा करवाए। आखिर में रितु से 4 लाख 99 हजार पांच सौ रुपये जमा कराने का कहा गया। इस पर महिला को शक हुआ और उसने रुपये जमा करने से इनकार कर दिया।


इस दौरान महिला की फेसबुक फ्रेंड से गिफ्ट को लेकर चैटिंग होती रही। बाद में गिफ्ट न मिलने और उसके पास आए मोबाइल नंबर बंद होने पर उसे ठगी का पता चला। तहरीर मिलने पर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि महिला से करीब 10 लाख 13 हजार 157 रुपये ठगे गए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर क्राइम की टीम को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed