{"_id":"5717d6b44f1c1be44c8b4618","slug":"selling-alcohol-illegally-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से बिक रही शराब के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से बिक रही शराब के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूपेंद्रपुरी चूना भट्टी गली नंबर एक कालोनी में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायत कर लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है।
लोगों ने चौकी पुलिस से मिलीभगत का आरोप लगाया है। सीओ ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। बुधवार को भूपेंद्रपुरी चूना भट्टी गली नंबर एक के लोग एकत्र होकर तहसील पर पहुंचे और प्रदर्शन कर सीओ को ज्ञापन सौंपा।
लोगों का आरोप है कि कालोनी में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने चौकी पुलिस पर शराब माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया। शराब की बिक्री के कारण मोहल्ले के युवा बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन
गली में महिलाओं और छात्राओं को निकलना दूभर हो गया है। शराबी महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। सीओ राजेश सिंह ने कोतवाली प्रभारी को जांच कर शराब माफियाओं को पकड़ने के निर्देश दिए और कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में राकेश, जगदीश, राजेंद्र, अशोक, धर्मेंद्र, वेदप्रकाश, रीता, मनोज, बृजेश आदि मौजूद रहे।
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने चौकी घेरी
अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ मजदूर संगठन सीटू के बैनर तले महिलाओं ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र चौकी का घेराव किया। महिलाओं ने पुलिस से अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि झंडापुर, कड़कड़ और औद्योगिक क्षेत्र में 10-12 जगह तस्कर अवैध रूप से शराब बेचते हैं। हरियाणा की शराब लाकर यहां सस्ते दामों पर बेची जाती है।
इससे कालोनियों के छोटे-छोटे बच्चों में भी शराब की लत पड़ रही है। महिलाओं का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं। हालांकि महिलाओं को जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला, जिसके बाद वह लौट गईं।