{"_id":"59189b034f1c1b592a85159c","slug":"seeing-the-atm-card-number-thackeray-arrested-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का नंबर देखकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड का नंबर देखकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 14 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
atm card
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी मनीष शर्मा और उत्तम त्यागी गौतमबुद्ध नगर के गांव शाहबेरी थाना बिसरख के रहने वाले हैं। दोनों 12वीं क्लास तक पढ़े हैं। एसएचओ विजय नगर नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिगरी गोल चक्कर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के बाहर उस समय पकड़ा, जब वह खड़े होकर लोगों का नंबर देख रहे थे।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एटीएम का नंबर देखने के बाद उस एकाउंट से रकम निकालने की करीब एक दर्जन से अधिक वारदातें कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह लोग कार्ड का पिन नंबर देखकर बाद में ऑनलाइन खाते से रकम उड़ा लेते थे। एसएचओ का कहना है कि आरोपियों के गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन