{"_id":"57a8d0404f1c1b1562ee48e8","slug":"school-created-a-stir-in-the-van-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन में आग लगने से मचा हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वैन में आग लगने से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-12 स्थित जयपुरिया स्कूल के सामने सोमवार सुबह सीएनजी स्कूल वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल वैन खाली थी। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।सोमवार सुबह जयपुरिया स्कूल में बच्चों को छोड़कर एक प्राइवेट स्कूल वैन लौट रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूल से कुछ दूरी पर पहुंचते ही वैन के आगे की ओर धुआं उठने लगा और देखते ही देखते ही आग लग गई। ड्राइवर ने वैन से कूदकर खुद को किसी तरह बचाया। इस दौरान वैन पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। एफएसओ अजय शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण वैन में शॉर्ट सर्किट लग रहा है।
विज्ञापन
हालांकि सीएनजी पाइप में लीकेज भी आग का कारण हो सकती है। जांच के बाद कारण स्पष्ट हो सकेंगे।