फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rust diseases losers doctor commits suicide

बीमारियों से जंग हारे डॉक्टर ने की खुदकुशी

Fri, 04 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 04 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rust diseases losers doctor commits suicide
अपराध - फोटो : अमर उजाला

लोगों के रोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर रामकुमार शिशौदिया अपनी बीमारियों से ही हार गए और उन्होंने खुदकुशी कर ली। कविनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी बीमारियों से तंग आकर जान देने की बात लिखी है।

विज्ञापन


उन्हें सांस, शूगर सहित कई अन्य बीमारियां थीं।डा. रामकुमार शिशौदिया (65) सी-265 शास्त्रीनगर में रहते थे। वह फिजिशियन और सर्जन भी थे। उनका रेलवे रोड पिलखुवा में शिशौदिया नर्सिंग होम भी है। पुलिस के मुताबिक डाक्टर की पत्नी गीता शिशौदिया ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे बेटी कंचन को मेरठ स्थित उसके ससुराल छोड़ने गई थीं।
विज्ञापन


वहां से सुबह करीब साढ़े नौ बजे वापस लौटीं तो उनके घर का मेन गेट खुला था। इसके बाद वह ड्राइंग रूम की तरफ गईं तो उसका दरवाजा बंद था। उन्होंने काफी देर तक पति को आवाज लगाते हुए दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने घर के पास रहने वाली अपनी बेटी और पड़ोसियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद उनके दामाद और पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाने के बाद उन्होंने देखा कि रामकुमार फंदे से लटके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घर में छानबीन की तो एक अलमारी से एक सुसाइड नोट मिला। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रामकुमार को सांस, शूगर और कई अन्य बीमारियां थीं।


इन बीमारियों के कारण वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे।यह लिखा है सुसाइड नोट में ‘जय श्री राम, मेरी पत्नी, तीनों बेटियां और तीनों दामाद सभी बहुत अच्छे हैं। मेरा विशेष ध्यान रखने वाले हैं। मेरी पत्नी ने 40 साल से मेरी बहुत सेवा की है। यह कदम मैं न ठीक होने वाली बीमारियों की वजह से उठा रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed