{"_id":"586942c84f1c1b047feeca63","slug":"robbery-case-accused-arrested-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में डकैती मामले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ में डकैती मामले का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पहले मेरठ में हुई कारोबारी से डकैती मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को सिहानीगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इमरान उर्फ मालू निवासी आड़ गांव थाना मुंडाली मेरठ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पुराना बस अड्डा क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
एसएचओ सिहानीगेट अवनीश दीक्षित ने बताया कि पीड़ित दिनेश कारोबारी ने उस घटना का केस मेरठ में डकैती का केस दर्ज कराया था। जहां से केस की जांच ट्रांसफर होकर सिहानीगेट थाना आ गई थी।
विज्ञापन
हालांकि इमरान के चार साथियों को पकड़ कर मेरठ पुलिस ने उसघटना का खुलासा कर दिया था, लेकिन इमरान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की कराने के प्रयास किया। इसी दौरान शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को बस अड्डा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शराब और डोडा पाउडर की तस्करी में चार गिरफ्तार
गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से शराब की पांच पेटियां हरियाणा मार्का की शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपी अवधेश निवासी नरसैना बुलंदशहर, गोलू निवासी आरा बिहार, और बंटी निवासी कैला भट्टा हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उधर, सिहानी गेट पुलिस ने ढाई किलो डोडा पाउडर के साथ सोनू निवासी मोरटा को भी चेकिंग के साथ गिरफ्तार किया है।