{"_id":"57ded8874f1c1b002ea821d7","slug":"roadways-bus-hit-the-bike-rider-shot-commotion-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हंगामा, जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हंगामा, जाम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। इससे नाराज लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ की। दो कारों के भी शीशे टूट गए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।
घटना एनएच-24 स्थित विजयनगर की बाईपास चौकी के पास की है। शनिवार रात करीब 12 बजे लोनी डिपो की एक बस दिल्ली से बदायूं जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की गति इतनी तेज थी कि कार को ओवरटेक करने के दौरान उसकी टक्कर बाइक में जा लगी।
बाइक सवार युवक इमरान निवासी आदर्श कालोनी विजय नगर सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। इमरान ने बस चालक को बस से नीचे उतार कर उसकी धुनाई कर दी और फोन कर परिजनों और दोस्तों को बुला लिया।
विज्ञापन
उसके परिजन और दोस्तों ने हाईवे पर हंगामा कर जाम लगा दिया और पत्थर मारकर बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान पत्थर लगने से बस के पीछे खड़ी दो कारों के भी शीशे टूट गए। परिजनों ने एक घंटे तक एनएच-24 को जाम रखा।
इससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और बस को चौकी पर खड़ा कर दिया। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। एसओ विजयनगर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। घायल और बस चालक आपस में रिश्तेदार निकले।