{"_id":"584c57944f1c1be05944bcc8","slug":"roadways-bus-collision-killed-biker","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर सौंदा रोड कट के पास शनिवार दोपहर रोडवेज बस चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल साइकिल सवार को मेरठ के एक अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना से हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सौंदा रोड के पास राज्य कर्मचारी बीमा चिकित्सालय है। इसमें बालकिशन (53) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह साइकिल से अपने पोते को स्कूल से लेने जा रहे थे।
जैसे ही वह सौंदा कट के पास पहुंचे मेरठ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बालकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया गया है।
उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सौंदा रोड कट से लेकर गंदे नाले तक वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने करीब दो बजे ट्रैफिक स्मूथ कराया।
ट्रक की ड्राइविंग सीट पर मृत मिला चालक
सीकरी कला गांव के पास शनिवार सुबह हाईवे के किनारे ट्रक में चालक मृत पड़ा मिला। पुलिस ने हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई है। जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान गुरमीत (58) हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव ड्राइविंग सीट पर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।