फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired officer suffering

बीमारी से परेशान रिटायर्ड अधिकारी ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 14 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ वैशाली
ब्यूरो अमर उजाला/ वैशाली Updated Fri, 14 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Retired officer suffering
फांसी - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-5 स्थित गेटवे टावर में रहने वाले एक रिटायर्ड अधिकारी ने बुधवार रात बालकनी के रोशनदान से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह लंबे समय से सांस की बीमारी से परेशान थे। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन


सेक्टर-5 गेटवे टावर के फ्लैट संख्या 203 में टाटा कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी सूर्य कुमार मित्रा (68), पत्नी, बेटी और दामाद के साथ रहते थे। बुधवार को खाना खाकर सूर्य कुमार कमरे में सोने गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पत्नी जागी तो वह बेड पर नहीं थे। बेटी अंतरा ने बाहर निकलकर देखा तो बालकनी के दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान पर कपड़ों की प्रेस के तार से बंधा उनका शव लटक रहा था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ शीलेश यादव ने बताया कि कमरे से डायरी के पेज पर बांग्ला और अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने पत्नी और बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, आई एम वैरी सॉरी फॉर स्निग्धा, अनन्या, अंतरा।


बकौल एसओ, जांच में सामने आया है कि लंबे समय से सूर्य कु मार सांस की बीमारी से परेशान थे। कुछ समय पहले उनके फेफड़ों का ऑपरेशन भी हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी थी। शुरुआती जांच में सुसाइड का कारण बीमारी लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed