फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Reservation may have to go home to Delhi on Diwali

दिवाली पर घर जाना है तो दिल्ली से कराएं रिजर्वेशन

Wed, 24 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Reservation may have to go home to Delhi on Diwali
ट्रेन - फोटो : File Photo

दिवाली पर अगर आपको घर जाना है तो गाजियाबाद की बजाय दिल्ली या नई दिल्ली से रिजर्वेशन कराएं। रेलवे ने नई दिल्ली से बरौनी और दिल्ली से दरभंगा के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


यह ट्रेनें जाएंगी तो गाजियाबाद से होकर, लेकिन यहां इनका स्टॉपेज नहीं दिया गया है। ऐसे में गाजियाबाद, नोएडा और साहिबाबाद के लोगों को दिल्ली या नई दिल्ली जाकर ही इन ट्रेनों में सवार होना पड़ेगा।
विज्ञापन


थोड़ी जहमत उठानी पड़ेगी, लेकिन इन ट्रेनों में फिलहाल लोगों को कंफर्म रिजर्वेशन मिल सकेगा।इन फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का संचालन 30 सितंबर से शुरू होगा, लेकिन रिजर्वेशन पहले ही शुरू हो जाएगा। यह ट्रेनें दो महीने दौड़ेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली-बरौनी एसी स्पेशल (04404/04403) सप्ताह में दो दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से यह ट्रेन 30 सितंबर से हर मंगलवार और शुक्रवार शाम 7:25 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 6:50 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को चलेगी। इसी तरह दिल्ली से दरभंगा के लिए भी फेस्टिव एसी स्पेशल ट्रेन (04406/04405) सप्ताह में दो दिन चलेगी।

यह ट्रेन 29 सितंबर से 28 नवंबर तक हर सप्ताह सोमवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली से सुबह 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में यह हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।


नई दिल्ली और दिल्ली से चलकर इन दोनों ट्रेन का पहला स्टॉपेज मुरादाबाद होगा और इसके अलावा बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में भी रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed