फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape by threatening to put porn videos on Facebook

अश्लील वीडियो फेसबुक पर डालने की धमकी देकर रेप

Sun, 23 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rape by threatening to put porn videos on Facebook
Facebook - फोटो : SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

इंश्योरेंस एजेंट महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर पहले युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो को फेसबुक पर डालने की धमकी देकर ढाई माह तक उसके साथ रेप करता रहा। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साहिबाबाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


शालीमार गार्डन मेन निवासी पीड़िता दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में इंश्योरेंस एजेंसी चलाती हैं। पीड़िता के अनुसार, अगस्त माह की शुरुआत में शालीमार गार्डन निवासी आरोपी रोमिल ने उनसे एक इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। नौ अगस्त को रोमिल ने उन्हें कॉल किया और एक और पॉलिसी लेने मोहननगर के वर्ल्ड स्क्वॉयर मॉल के पास बुलाया।
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता को कार में बैठाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। आरोप है कि बेहोशी की हालत में युवक ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली। कुछ देर बाद उन्हें होश आया तो युवक ने उन्हें कार से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी महिला को लगातार अश्लील वीडियो फेसबुक पर डालने की धमकी देकर अलग-अलग होटलों पर ले जाकर रेप करता रहा। बीते शुक्रवार को पीड़िता ने चौकी शालीमार गार्डन पर मामले की शिकायत दी। रविवार को थाना साहिबाबाद में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसआई राजेंद्र सिंह खोड़ा ने बताया कि रोमिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।


इसके मोबाइल और लैपटॉप आदि की जांच की जा रही है, जिससे अश्लील वीडियो बरामद किया जा सके।पीड़िता के परिवार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को ही युवक को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद से आरोपी पक्ष और पुलिस उन पर समझौते का दबाव बनाती रही। हालांकि मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed