{"_id":"58e141474f1c1b4c3e5b452a","slug":"rape-and-murder-case-of-the-girl-mla-police-is-threatening-to-press-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से रेप और हत्या का मामला: विधायक जी! मामला दबाने को धमका रही है पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से रेप और हत्या का मामला: विधायक जी! मामला दबाने को धमका रही है पुलिस
ब्यूरो,अमर उजाला/साहिबाबाद
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
पंकज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
थाना इंदिरापुरम स्थित एक गांव में रेप के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। दावा है कि उसकी तलाश में दिल्ली एनसीआर और बिहार में दबिश दी जा रही है।
दूसरी ओर नोएडा विधायक पंकज सिंह जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो बेबस पिता ने रोरोकर अपनी व्यथा सुनाई। पिता ने कहा कि पुलिस मामला दबाने के लिए उन्हें ही धमका रही है।
पंकज सिंह ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। रविवार दोपहर नोएडा विधायक व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह व पूर्व विधायक विमला बाथम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस प्रशासन आरोपी को पकड़ने की बजाए परिवार को डराने धमकाने में लगा है। मामले को दबाने के लिए उनके परिवार पर दबाव डाला जा रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि कार्रवाई चाहोगे तो सब कुछ बिक जाएगा।
पंकज सिंह ने पीड़ित परिजनों से करीब आधा घंटे तक बातचीत की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कराकर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पंकज सिंह ने मौके पर मौजूद एसपी सिटी सलमान ताज व अन्य पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश भी आला अधिकारियों को दिए गए।
विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दबाव बनाने की कोई बात सामने आती है तो वह मुख्यमंत्री को खुद इससे अवगत कराएंगे।
मुख्यमंत्री ही समझ पाएंगे हमारा दर्द
पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग की है। उन्होंने पंकज सिंह से कहा कि मुख्यमंत्री से ज्यादा हमारा दर्द कोई नहीं समझ सकता। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को घर नहीं लाने दिया। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को पुलिस हिंडन ले गई। घरवाले व रिश्तेदार शव आने का इंतजार करते रह गए।
बिटिया को डॉक्टर बनाना चाहते थे परिजन:
पांच साल की मासूम बच्ची को उसके परिजन डॉक्टर बनाना चाहते थे। पीड़ित पिता ने बताया कि हंसमुख स्वभाव की अपनी बेटी को उन्होंने डॉक्टर बनाने का सपना देखा था। उन्होंनेे बताया कि आरोपी कमरा खाली करने के बाद भी उनके चबूतरे पर बैठा रहता था। वह बच्ची से किसी न किसी बहाने बात करने की कोशिश करता था।
दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्से में लोग
घटना के दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को पंकज सिंह के आने की सूचना से पीड़ित के घर के बाहर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों का कहना है कि पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया था। अब 48 घंटे बाद भी आरोपी के बारे में सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है।
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। बिहार और दिल्ली एनसीआर में कई जगह छापे मारे गए हैं, लेकिन आरोपी का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।