फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद में डबल मर्डर, पड़ोसी ने पति-पत्नी को गोलियों से भूना

Tue, 03 Jan 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 03 Jan 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad double murder in the first day of the year
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

नए साल के पहले दिन ही गाजियाबाद में डबल मर्डर हो गया। विजयनगर में एक पड़ोसी ने मामूली विवाद में पति-पत्नी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विजय नगर की न्यू शांति नगर खजूर वाली गली निवासी ममता गौतम (50) और बलवीर गौतम उर्फ पंडित जी (55)  मूलरूप से हाथरस के नगला गांव के रहने वाले थे।

 

Ghaziabad double murder in the first day of the year
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

बलवीर गौतम पूर्व रेलवे कर्मी थे और पत्नी ममता नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की दोपहर ममता ने रजाई और गद्दे अपने पड़ोसी मनोज गुप्ता के मकान की छत पर धूप में सुखाने के लिए डाल दिए। कुछ देर बाद मनोज ने रजाई और गद्दे फाड़ दिए। इसके बाद बलवीर शिकायत करने मनोज के घर पहुंचा तो उसने देसी पिस्टल से बलवीर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद मनोज छत पर पहुंचा और धूप में बैठी ममता की छाती और कमर पर दो गोलियां मारीं।

 

Ghaziabad double murder in the first day of the year
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

इतने में भी उसका गुस्सा नहीं थमा और नीचे आकर उसने बलवीर के सीने पर एक और गोली मारी। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह बलवीर और ममता के बेटों मोंटी और नीटू को मारने के इरादे से गली में पिस्टल लेकर दौड़ा, लेकिन वे दोनों भाग गए। सूचना पर जब पुलिस ने गली में घूम रहे मनोज को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर भी फायर कर दिया। फायर से दोनों पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। बाद में दोनों पुलिसकर्मियों ने पीछा कर मनोज को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी मनोेज गुप्ता निवासी चित्रा सिनेमा झांसी कोे गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad double murder in the first day of the year
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

बेटों को मारने के लिए रोड पर दौड़ा हत्यारोपी
माता-पिता की हत्या करने के बाद हत्यारोपी मनोज उनके बेटों की भी हत्या करना चाहता था। वह हाथ में देसी पिस्टल लेकर बेटों के पीछे दौड़ता हुए सड़क पर आ गया। खुलेआम हथियार लहराता हुआ सड़क पर घूमता रहा। बेटों की हत्या करने के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे हत्यारोपी को देखकर सनसनी फैल गई। लोग खौफजदा हो गए। करीब 15 मिनट तक वह सड़क पर घूमता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  मनोज ने उसकी छत पर रजाई और गद्दा सुखाए जाने से आपा खो दिया और रजाई गद्दे फाड़ दिए।यहां तक कि उसने पड़ोसी ममता के साथ गाली गलौच शुरू कर दी थी, जिस पर बलवीर आरोपी मनोज से बातचीत करने उसके घर पहुंच गया, जहां मनोज ने उसके साथ भी अभद्रता की। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मनोज घर पर रखी देसी पिस्टल लेकर आया और दंपति बलवीर और ममता की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह पूरे परिवार को खत्म कर देने के मकसद से दंपति के बेटों की ओर भी पिस्टल लेकर दौड़ा लेकिन वे किसी तरह बच गए। इस दौरान मनोज पागलों की तरह सड़क पर पिस्टल लेकर इधर-उधर  दंपति के बेटों की तलाश में घूमता रहा।

 

विज्ञापन
Ghaziabad double murder in the first day of the year
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

पहले भी दोनों के बीच हो चुका था विवाद 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलवीर और मनोज के मकान एक दूसरे से सटे हैं। दोनों की छत भी आपस में मिली हुई है। आरोपी मनोज का मकान सड़क से कुछ ऊंचाई पर है जबकि पीड़ित पक्ष का मकान सड़क से कुछ नीचे है। जिसकी वजह से आरोपी के घर का पानी और कचरा पीड़ित के घर के सामने जमा हो जाता था। इसके चलते एक साल में दो बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed