{"_id":"582b53d94f1c1b56368ff052","slug":"ran-a-student-dare-mncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की हिम्मत देख भागे मनचले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की हिम्मत देख भागे मनचले
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताप विहार में बाइक सवार दो मनचलों ने कालेज से घर लौट रही एमसीए छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा मनचलों से भिड़ गई तो वह भाग खड़े हुए। इस बाबत विजय नगर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।छात्रा विजयनगर थाना क्षेत्र में पीजी पर रहती है। वह मूलरूप से अलीगढ़ के खैर इलाके की रहने वाली है।
विज्ञापन
एमसीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह कालेज से वापस पीजी में पैदल जा रही थी। इसी दौरान प्रताप विहार इलाके में बाइक सवार दो मनचले आए, जिन्होंने पहले उस पर अश्लील कमेंट्स किए, इसके बाद छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
छात्रा शोर मचाते हुए मनचलों से भिड़ गई और एक मनचले को बाइक से गिरा भी दिया। इस दौरान भीड़ लगने लगी तो आरोपी मनचला बाइक पर बैठकर साथी के साथ भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
छात्रा ने विजयनगर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं, इस संबंध में विजयनगर एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों की सुरागकशी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।