फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rade on the Paras Dairy Plant, filled three samples

पारस डेयरी प्लांट पर छापा, तीन सैंपल भरे

Sat, 06 May 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 06 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
rade on the Paras Dairy Plant, filled three samples
milk, mewat - फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित पारस डेयरी प्लांट पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की लखनऊ और गाजियाबाद की टीम ने छापा मारा। टीम ने प्लांट से दूध के दो और पनीर का एक सैंपल लिया। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


     लखनऊ से अपर आयुक्त प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मेरठ मंडल और गाजियाबाद की टीम सुबह करीब 11 बजे वीआरएस फूड के पारस डेयरी प्लांट पर पहुंची और जांच शुरू की। प्लांट से पैक्ड दूध और टैंकर में भरे दूध का एक-एक सैंपल लिया गया। साथ ही पनीर का एक सैंपल लिया गया। छापे की कार्रवाई से प्लांट में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सैंपल भरने के साथ ही टीम ने करीब दो घंटे तक प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट मैनेजमेंट और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम डीएम मिनिष्ती एस से मिलने के लिए जिला मुख्यालय गई। सहायक आयुक्त मेरठ मंडल राम नरेश यादव ने बताया कि पारस डेयरी प्लांट पर रूटीन जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सैंपल को लैब भेजा गया है। करीब 20 दिन में जांच रिपोर्ट आने पर नतीजों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पारस डेयरी के वाइस प्रेसीडेंट केएन पांडेय ने खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच को रूटीन कार्रवाई बताया। उधर, खाद्य टीम ने शहरी क्षेत्र में भी दो जगहाें से सैंपल लिए।


लोहा मंडी से बोहरा इंडस्ट्री से पानी का सैंपल लिया गया। जबकि मेरठ रोड में सी एंड एफ एजेंट के यहां से न्यूट्रीला का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed