फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PRV-Leparde will be stationed at every 2 km

हर दो किमी पर तैनात रहेंगी पीआरवी-लैपर्ड

Tue, 30 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 30 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
PRV-Leparde will be stationed at every 2 km
यूपी सरकार - फोटो : SELF

बुलंदशहर और जेवर में हाईवे पर हुई  दरिंदगी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। पुलिस का दावा है कि  रात 9 से सुबह 6 बजे तक हाईवे से गुजरने वाले हर परिवार को पुलिस सुरक्षा देगी। इसके लिए हर दो किलोमीटर क्षेत्र की सुरक्षा एक पीआरवी और एक लैपर्ड को सौंपी गई है।

विज्ञापन


असुरक्षित महसूस करने पर लोग 100 नंबर पर कॉल करते हैं तो पीसीआर उन्हें सुरक्षित स्थान तक लेकर जाएगी।एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि मेरठ तिराहे से लेकर मोदीनगर, यूपी गेट से लेकर मसूरी और ज्ञानी बॉर्डर से लेकर लाल कुआं तक हर दो किलोमीटर में एक पीसीआर और एक लैपर्ड तैनात रहेगी और बराबर गश्त करती रहेंगी।
विज्ञापन


इससे आपराधिक घटनाओं को तो रोका ही जा सकेगा, साथ ही हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को आपातकालीन स्थिति में मदद मिलेगी। 100 नंबर पर कॉल कर लोग हाईवे पर पीसीआर की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तीनों हाईवे पर लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं के ब्लैक स्पॉट चिंह्ति किए जा रहे हैं। इन सभी प्वाइंट पर विशेष रूप से पुलिस तैनात रहेगी। रात 9 से सुबह 6 बजे तक 60 यूपी डायल-100 की पीआरवी, 51 पीसीआर वैन, कंट्रोल रूम से जुड़ीं 75 लैपर्ड बाइक, और थानों पर काम कर रहीं 121 लैपर्ड बाइक हाईवे की सुरक्षा में तैनात रहेंगी।


यहां तैनात रहेंगी पीआरवी-लैपर्ड
एनएच-24 पर यूपी गेट, काला पत्थर कट, सीआईएसएसफ कट, हिंडन पुल, विजयनगर कट, एबीईएस कट, लाल कुआं, डासना और मसूरी।
एनएच-58 पर मेरठ तिराहा, श्रीराम पिस्टन, राजनगर एक्सटेंशन, मनन धाम कट, मुरादगनर और मोदीनगर।


जीटी रोड पर ज्ञानी बार्डर, शालीमार गार्डन कट, राजेंद्र नगर कट, मोहन नगर, अर्थला कट, राजनगर एक्सटेंशन कट, ठाकुरद्वारा तिराहा, गगन एंक्लेव कट और लाल कुआं पर पीआरवी और लैपर्ड तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed