फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protest against amendment in the Act Advocated jam

अधिनियम में संशोधन के विरोध में उतरे अधिवक्ता, लगाया जाम

Fri, 21 Apr 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Protest against amendment in the Act Advocated jam
traffic jam - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विधि आयोग द्वारा अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में शुक्रवार को वकील सड़क पर उतर आए। वकीलों ने एसएसपी आफिस के बाहर हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया। वकीलों के इस विरोध प्रदर्शन से करीब एक घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।

बाद में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह से मिला और अपनी मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस दौरान डीएम कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान से वकीलों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


बार कौंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में वकील कचहरी में एकत्रित हुए। बार सभागार से सभी नारेबाजी करते हुए एसएसपी आफिस के सामने हापुड़ रोड पर पहुंच गए। वकील बीच सड़क में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों के इस प्रदर्शन से हापुड़ रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी काकड़ा और सचिव परविंदर नागर ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं की स्वायत्तता समाप्त करने वाली लॉ कमीशन की रिपोर्ट का वकील विरोध करते हैं।

क्योंकि अगर यह संशोधन प्रभावी होते हैं तो अधिवक्ता के ऊपर जुर्माने से लेकर समाज हित में वकीलों द्वारा की जाने वाली हड़ताल पर भी रोक लग जाएगी। इसमें यह भी प्रस्तावित है कि बार कौंसिल के चेयरमैन भी अधिवक्ता नहीं होंगे, बल्कि अन्य किसी व्यवसाय से चुने जाएंगे, जोकि पूरी तरह से सिद्धांतों के खिलाफ है।

सचिव परविंदर नागर ने बताया कि प्रस्तावित संशोधन पूरी तरह से अधिवक्ता समाज की संप्रभुता को समाप्त करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम संशोधित बिल को तत्काल प्रभाव निरस्त किया जाए।


बाद में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम को ज्ञापन देने पहुंचा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव, शैलेंद्र त्यागी, चंद्रभान शर्मा, विक्रांत पाराशर, अजयपाल सिंह, सर्वेश कुमार शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed