फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prostitution was being done by the hostel of a seventh student in a flat apartment

फ्लैट में बंधक बनाकर सातवीं की छात्रा से कराई जा रही थी वेश्यावृत्ति

Wed, 15 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Prostitution was being done by the hostel of a seventh student in a flat apartment
वेश्यावृत्ति - फोटो : demo pic

रुड़की (उत्तराखंड) निवासी सातवीं कक्षा की छात्रा को शालीमार गार्डन स्थित एक फ्लैट में बंधक बनाकर उससे वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। मंगलवार को छात्रा मौका पाकर फ्लैट से भाग निकली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर एक कांस्टेबल को आपबीती सुनाई। दिल्ली पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना देकर साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि छात्रा का कहना है कि एक महिला उसे सम्मोहित कर यहां ले आई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।रुड़की की रहने वाली 16 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने बताया कि कुछ साल पहले उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह रुड़की में अपने मामा-मामी के साथ रहती है।
विज्ञापन


स्कूल की छुट्टियां होने पर चार मार्च को वह अकेली ट्रेन से अपनी मौसी के घर शामली जाने के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उसकी जान पहचान एक महिला से हुई। आरोप है कि महिला ने उसे सम्मोहित कर लिया। इसके बाद जब वह सम्मोहन से बाहर आई तब वह एक फ्लैट में बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रोज नए-नए युवक फ्लैट में आते थे और उसके साथ रेप करते थे। उसे कमरे में ही बंद रखा जाता। विरोध करने पर मारपीट की जाती। मंगलवार को फ्लैट पर कोई नहीं था तो वह पिछली दीवार कूदकर भाग निकली। सीधे वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां उसे रोता देखकर एक कांस्टेबल ने जब कारण पूछा तो उसने आपबीती सुना दी।

एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस छात्रा को लेकर थाने आई और अज्ञात महिला और अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा को रास्तों की सही जानकारी नहीं होने के चलते वह फ्लैट का पता नहीं बता सकी है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     
शालीमार गार्डन में पहले भी आ चुके हैं वेश्यावृति के मामले      
करीब चार माह पहले भी लोनी से एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर शालीमार गार्डन के फ्लैट में बंद कर वेश्यावृति करवाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बावजूद यहां वेश्यावृति चलना पुलिस की लापरवाही को उजागर करता है। इस मामले में भी पुराने गिरोह का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed