{"_id":"57a3840f4f1c1b393a2b8c45","slug":"priyanshi-death-case-dsp-school-manager-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशी मौत प्रकरण डीएसपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रियांशी मौत प्रकरण डीएसपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियांशी उर्फ जसमीन मौत प्रकरण में सिहानी गेट पुलिस ने डीएसपी स्कूल के प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश कुमार सिंह बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं और परिवार के साथ नंदग्राम में रहते हैं।
पिछले कई सालों से वह घूकना इलाके में पत्नी शशि के साथ डीएसपी स्कूल चला रहे हैं। बता दें कि 27 जुलाई को दिनेश की पत्नी शशि स्कूल की टीचर्स को साथ लेकर प्रियांशी के घर बकाया फीस मांगने गईं थी।
इस दौरान प्रियांशी के पिता रतन सिंह तोमर और टीचर्स में मारपीट हुई थी। टीचर्स की शिकायत पर पुलिस रतन सिंह को चौकी ले गई थी। इससे आहत प्रियांशी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में शशि समेत छह टीचर्स के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो फरार हैं।
विज्ञापन
सिहानी गेट एसएचओ ने बताया कि एफआईआर में दिनेश कुमार का नाम नहीं था, लेकिन पुलिस छानबीन में उनका नाम प्रकाश में आया था। फरार टीचरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एडी बेसिक ने कहा, मान्यता खत्म करने से पहले लें स्कूल का पक्ष
बीएसए डा. प्रवेश यादव ने बताया कि स्कूल की मान्यता खत्म करने की संस्तुति उनके द्वारा पूर्व में भी एडी बेसिक और सह निदेशक शिक्षा विभाग को भेज दी गई थी। इस संबंध में एडी बेसिक ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बिना स्कूल का पक्ष जाने यदि उसकी मान्यता रद्द की जाती है तो स्कूल प्रबंधक को कोर्ट जाने का मौका मिल जाएगा। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी ही कटघरे में होंगे, इसलिए अब स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी कर उन पर लगाए गए आरोपों पर एक माह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। बीएसए ने बताया कि एक माह में भी यदि विद्यालय प्रबंधक द्वारा जवाब नहीं दिया जाता तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम से मिले जूनियर स्कूल एसोसिएशन
प्रियांशी मौत प्रकरण में जूनियर पब्लिक वेलफेयर एसोसिएशन घूकना के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को डीएम से मिले। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने छात्रा के परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। साथ ही उन्होंने डीएम से कहा कि स्कूल जांच के नाम पर शिक्षा विभाग द्वारा अन्य स्कूलों का उत्पीड़न न किया जाए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवशंकर राय ने बताया कि एक स्कूल के गलती की सजा अन्य स्कूलों को भुगतनी पड़ रही है। यदि डीएसपी स्कूल की मान्यता खत्म कर दी जाती है तो प्रबंधक के आय का जरिया ही खत्म हो जाएगा।
ऐसे में यदि स्कूल प्रबंधक अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। ऐसे में स्कूल की मान्यता खत्म न किए जाने की भी मांग एसोसिएशन ने डीएम से की है।