फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pratap Vihar hectic Friday night firing

प्रताप विहार में शुक्रवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 15 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pratap Vihar hectic Friday night firing
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

 प्रताप विहार में शुक्रवार रात तीन दिन पहले हुए विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान कालोनी में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।

विज्ञापन


आरोपियों ने कालोनी में खड़ी तीन कारों में तोड़फोड़ कर गुंडागर्दी दिखाई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के विरोध में एकजुट हुए तो वे वहां से भागे। प्रताप विहार चौकी पर कालोनी के लोगों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन


दरअसल, प्रताप विहार सेक्टर-11 का सद्दाम का आरोप है कि कालोनी में ही रहने वाला अशरफ अपने साथियों के साथ तीन दिन पहले एक लड़की की पिटाई कर रहा था। इसका विरोध जताने पर वह उससे रंजिश रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात सद्दाम अपने साथिया के साथ डी-ब्लॉक में बैठा था। इस दौरान अशरफ चार साथियों के साथ वहां पर असलहे और रोड लेकर पहुंचा और सद्दाम पक्ष पर तीन राउंड फायर किया। तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की।

जान बचाने के लिए अशरफ और अन्य लोग वहां से भागकर एफ ब्लॉक पहुंचे तो आरोपी भी पीछा कर वहां पर पहुंचे और चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक ड्राईक्लीन शॉप पर काम करने वाला अली बीच बचाव में घायल हो गया।

आरोपियों ने रास्ते में खड़ी तीन लग्जरी कारों के शीशे भी तोड़े। सूचना पर एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।


सद्दाम पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन उन्होंने कालोनी वासियों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed