फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Policeman accused of abusing pregnant woman in police station

पुलिसकर्मी पर थाने में गर्भवती महिला को पीटने का आरोप

Tue, 07 Mar 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 07 Mar 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
Policeman accused of abusing pregnant woman in police station
woman beaten - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद। श्यामपार्क निवासी एक महिला ने पुलिसकर्मी पर पत्रकार बनकर पहले फोन पर धमकी देने और फिर थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पिटाई के बाद से उन्हें बाएं कान से सुनाई नहीं दे रहा।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला इस संबंध में बुधवार को एसएसपी से शिकायत करेगी। श्यामपार्क मेन निवासी गौरव गुरुग्राम की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। राधेश्याम पार्क में फ्लैट को लेकर उनका अपने भाई से करीब एक साल से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


गौरव के अनुसार, थाने का एक पुलिसकर्मी लगातार फोन कर उन पर समझौता कर फ्लैट को भाई के नाम करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि मंगलवार को गौरव की गर्भवती पत्नी मनीषा थाना साहिबाबाद इसकी शिकायत करने पहुंचीं तो पुलिसकर्मी उन्हें थाने पर मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने खुद को पत्रकार बताया और शिकायत न करने को कहा। आरोप है कि जब मनीषा ने इसका विरोध किया तो थाने में ही उसने मनीषा के साथ मारपीट की, जिससे वह गिर गईं और चोटिल हो गईं। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गया।


मनीषा ने परिजनों को थाने बुलाया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। थाने के स्टाफ ने मारपीट की बात से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed