फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police had failed, by dint of missing seek reward

पुलिस हुई फेल, इनाम के सहारे गुमशुदा की तलाश

Thu, 09 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police had failed, by dint of missing seek reward
बीटेक पास आउट छात्र समेत दो युवक हैं गायब - फोटो : अमर उजाला

ऑपरेशन स्माइल अभियान से वाहवाही लूटने वाली गाजियाबाद पुलिस दो गायब छात्रों को नहीं तलाश पाई । पुलिस से हताश परिजनों ने अब छात्रों के बारे में सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने शहर में जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए हैं।

विज्ञापन


12 दिन पहले बीटेक छात्र गौरव चौधरी इंदिरापुरम से रहस्यमय हालात में गायब हो गया था। उसके गायब होने के पीछे जहरखुरानी गिरोह पर संदेह किया जा रहा है। गौरव के पिता रविंद्र चौधरी परिवार के साथ रेल विहार इंदिरापुरम में रहते हैं।
विज्ञापन


वह कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं और सहारनपुर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि गौरव देहरादून स्थित कॉलेज से बीटेक आईटी ब्रांच से पास आउट है। बैंकिंग की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मई को वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एग्जाम देने दोपहर दो बजे घर से निकला था। गौरव के पास उसका स्मार्टफोन और करीब 700 रुपये थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन तलाशने निकले तो एक ऑटो वाले ने बताया कि उसने गौरव को मोहननगर ड्रॉप किया था।

वहां से उसे दूसरे ऑटो से मेरठ रोड स्थित बीबीडीआईटी कॉलेज में एग्जाम देने जाना था। मगर वह कॉलेज नहीं पहुंचा, मोहननगर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह नहीं दिख रहा। इंदिरापुरम थाने में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ गौरव का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।


सूरज को तलाशने वाले को मिलेगा पांच इजार इनाम
दूसरी तरफ, 53 दिन पहले गायब हुए मानसिक विक्षिप्त युवक सूरज को कविनगर पुलिस नहीं ढूंढ पाई। परिजनों ने सूरज को ढूंढने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पश्चिमी दिल्ली स्थित रघुवीर नगर निवासी भगवान दास का बेटा सूरज (20) कविनगर स्थित सुख सागर फार्म हाउस आया था। भगवान दास का कहना है कि सुख सागर फार्म हाउस से 17 अप्रैल को वह रहस्यमय हालात में गायब हो गया था। इसकी शिकायत कविनगर पुलिस से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed