फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police are examining the horoscope of double murder accused Manoj

डबल मर्डर के आरोपी मनोज की कुंडली खंगाल रही है पुलिस

Mon, 02 Jan 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Police are examining the horoscope of double murder accused Manoj
गन शॉट - फोटो : demo pic

विजयनगर के न्यू शांतिनगर इलाके में रविवार शाम हुए दंपति के मर्डर मामले में पुलिस हत्यारोपी मनोज की कुंडली खंगाल रही है। एसएचओ विजयनगर ने बताया कि रविवार देर रात मारे गए दंपति के बेटे मोंटी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूछताछ में मनोज ने पहले अपने आप को चित्रा सिनेमा, झांसी का होना बताया था, लेकिन सोमवार को हुई पूछताछ में उसने बताया कि वह झांसी का नहीं बल्कि छतरपुर मध्यप्रदेश के शुकवाह गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इससे पुलिस को उस पर शक है कि वह पहले भी किसी क्राइम में शामिल रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए विजयनगर पुलिस की दो टीमें उसकी कुंडली खंगाल रही हैं। क्योंकि वह शांतिनगर में पिछले 15 साल से अकेला रह रहा था। उधर मनोज के पड़ोस में रहने वाले लोगों का भी यही कहना है कि उन्होंने मनोज के घर कभी किसी दोस्त या रिश्तेदार को आते जाते नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रविवार शाम मनोज गुप्ता ने मामूली विवाद में बलवीर गौतम और उसकी पत्नी ममता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed