फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Piped 7th floor apartment in the theft of lakhs

पाइप के जरिए 7वीं मंजिल में फ्लैट से लाखों की चोरी

Tue, 14 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Piped 7th floor apartment in the theft of lakhs
अपराध - फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन की पॉश सोसायटी रिवर हाईट्स में चोरों ने कंपनी मैनेजर अनुपम का फ्लैट खंगाल डाला। चोर पाइप के जरिए 7वें फ्लोर बने फ्लैट में घुसे और करीब तीन लाख रुपये कीमत की डायमंड-सोने की ज्वैलरी और कैश ले गए।
विज्ञापन


अनुपम गुड़गांव स्थित इलेक्ट्रिकल कंपनी में मैनेजर हैं। वह रिवर हाईट्स में 7वें फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी-बच्चों के साथ चार जून को कोलकाता गए थे। फ्लैट बंद था। रविवार रात करीब दो बजे वह कोलकाता से लौटे तो चोरी का पता चला। बाथरूम की खिड़की टूटी थी।
विज्ञापन


अलमारी का सामान बिखरा था। घटनास्थल से लगता है कि चोर पाइप के जरिए 7वें फ्लोर पर पहुंचे। बाथरूम की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए और उसी रास्ते वापस भाग गए। चोरों ने मेनगेट नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम ने बताया कि चोर डायमंड का नेकलेस, सोने केजेवर और सात हजार रुपये ले गए हैं। चांदी के जेवर और अन्य सामान चोर वहीं छोड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना सिहानी गेट पुलिस और सोसायटी की आरडब्ल्यूए को दी।

पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अलर्ट हुई आरडब्ल्यूए
अनुपम का कहना है कि सोसायटी में सिक्योरिटी व्यवस्था बेहद ढीली है, इसी वजह से वारदात हुई। पहले भी यहां चोरी हो चुकी है। दूसरी तरफ, एओए फेडरेशन केअध्यक्ष प्रमोद धनकड़ ने बताया कि चोरी की यह पहली घटना है, आरडब्ल्यूए इससे हैरत में है। सिक्योरिटी एजेंसी से बात की गई है और उन्हें निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। रविवार को एओए की बैठक में सोसायटी की सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed