फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Petrol pumps in Sahibabad Director of 12.78 lakh robbery

साहिबाबाद में पेट्रोल पंप संचालक से 12.78 लाख लूटे

Mon, 12 Jun 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Mon, 12 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Petrol pumps in Sahibabad Director of 12.78 lakh robbery
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

करहेड़ा में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक से 12.78 लाख रुपये लूट लिए। पेट्रोल पंप संचालक रुपये पास के एक बैंक में जमा कराने जा रहा था। रास्ते में पृथ्वीराज चौहान द्वार के सामने ब्रेकर पर कार धीमी होते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश रुपये लेकर भोपुरा की ओर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग भी की।

विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।करहेड़ा गांव निवासी रविंद्र चौहान का करहेड़ा रोड पर महालक्ष्मी फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह पेट्रोल पंप से बैग में 12.78 लाख रुपये लेकर पास की बैंक शाखा में जमा कराने जा रहे थे। करहेड़ा रोड पर ही पृथ्वीराज चौहान द्वार के पास दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


एक बदमाश ने पत्थर मारकर कार की दाईं ओर का शीशा तोड़ दिया जबकि दूसरे ने उनकी कनपटी पर तमंचा तानकर सीट पर पड़ा बैग निकाल लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक लहराते हुए भोपुरा की ओर फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी, एएसपी और एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम     
रविंद्र ने बताया कि वह रोजाना पेट्रोल पंप से दोपहर में रुपये लेकर बैंक में जमा करने जाते हैं। बदमाशों ने पहले से ही इसकी रेकी कर रखी थी। उन्हें बैग में रुपये होने की जानकारी थी। रोड पर बनी स्पीड ब्रेकर पर उनकी कार धीमी हुई थी। वहीं बदमाशों ने ओवरटेक किया और घटना को अंजाम दिया।

 
पुलिस चौकी के सामने से हुए फरार      
घटनास्थल से हिंडन एयरफोर्स पुलिस चौकी की दूरी महज 100 मीटर है। वारदात करने के बाद बदमाश पुलिस चौकी के सामने से भोपुरा की ओर भागे, मगर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस लूट के मामले में पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों पर बदमाशों के साथ मिले होने का शक है। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों की कॉल डिटेल खंगालकर बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed