{"_id":"56fff99e4f1c1bbf75f00211","slug":"outdoor-business-wife-looted-from-chen","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर कारोबारी की पत्नी से लूटी चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर कारोबारी की पत्नी से लूटी चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bikers
- फोटो : अमर उजाला
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में बाइक सवार दो बदमाशों ने रीयल स्टेट कारोबारी की पत्नी से चेन लूट ली। कारोबारी ने थाना साहिबाबाद में घटना की तहरीर दी है। बदमाश घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित प्लॉट संख्या-726 में रीयल स्टेट कारोबारी शरद गुप्ता रहते हैं। उनकी पत्नी मालिनी गुप्ता ने बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने आठ बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से कार निकाली और सड़क किनारे पार्किंग कर उसकी डस्टिंग की।
विज्ञापन
इसके बाद वे घर के अंदर जाने लगी तभी पीछे से आए एक बदमाश ने झपटा मारकर उनकी चेन लूट ली। मालिनी किसी तरह संभली और शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे भागी, लेकिन बदमाश कुछ ही दूरी पर खड़े अपनी साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।