{"_id":"58b1c48b4f1c1b555cb231a2","slug":"on-receiving-the-remains-of-its-progeny-in-modinagar-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के अवशेष मिलने पर मोदीनगर में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश के अवशेष मिलने पर मोदीनगर में बवाल
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
गाोवंश
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर शनिवार को मोदीनगर में बवाल हो गया। अतरौली और अव्वलपुर के ग्रामीणों ने फरीदनगर-पिलखुवा मार्ग तीन घंटे जाम करते हुए बारात की बस समेत छह वाहन तोड़ डाले। छह बारातियों को भी पीटा गया। भीड़ ने एक मेटाडोर में आग लगाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस हरकत में आई और दो दिन में सांड की हत्या करने वालों को पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। दूसरी ओर निवाड़ी क्षेत्र के खिंदौड़ा में भी गोहत्या के शक में हंगामा हो गया। भड़के लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 11 बजे अव्वलपुर निवासी ओमप्रकाश के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना पर अतरौली और अव्वलपुर के ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे भड़के लोगों ने 11:30 बजे पिलखुवा-फरीदनगर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
भीड़ ने सिवाल खास से पिपलेड़ा मसूरी जा रही बारात की बस, मेटाडोर, तीन कारें और एक बाइक में तोड़फोड़ की। बस में सवार बारातियों को भी पीटा गया। बस चालक के मुताबिक छह बाराती घायल हुए हैं। करीब 12:30 बजे भोजपुर पुलिस समेत तहसीलदार विजय शंकर मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे लोगों को समझाया।
सीओ देवेंद्र मिश्रा ने दो दिन में गोवंश की हत्या करने वालों को पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। करीब ढाई बजे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस भीड़ को सड़क से हटाने में कामयाब हो सकी। एसओ बताया कि अतरौली निवासी ओमपाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई