फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Old child stuck in the elevator for 15 minutes, stirring

15 मिनट लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा, हड़कंप

Wed, 01 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Old child stuck in the elevator for 15 minutes, stirring
15 मिनट लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा, हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में लिफ्ट अटकने से 10 वर्षीय पार्थ करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। इससे हड़कंप मच गया। बच्चे के इंटरकॉम से सूचना देने पर सिक्योरिटी गार्ड ने उसे लिफ्ट से बाहर निकाला।

विज्ञापन


पार्थ पुत्र सतेंद्र कुमार इंदिरापुरम स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी के ए ब्लाक में फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के साथ रहता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पार्थ 8वीं मंजिल पर रहने वाले दोस्त के घर लिफ्ट से जा रहा था। दूसरी मंजिल से ऊपर पहुंचते ही लिफ्ट अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान पार्थ ने लिफ्ट का बटन दबाया, लेकिन लिफ्ट वहीं अटकी रही। उसने लिफ्ट में लगे इंटरकॉम से मां को फोन किया। पार्थ की मां चेतना ने बताया कि बेटे का फोन आने के बाद वह लिफ्ट की ओर जाने के लिए घर से निकलीं, तो बाहर दो बंदर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह डर गईं और उन्होंने सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड को फोन किया। गार्ड फौरन लिफ्ट के पास पहुंचा और चाभी से लिफ्ट खोलकर पार्थ को बाहर निकाला। इस दौरान सोसायटी के लोग भी बाहर निकल आए।

कब-कब अटकी लिफ्ट
21 जनवरी 16: आयकर टॉवर में फंसे आयकर कर्मी
20 दिसंबर 15: शिप्रा नीओ सोसायटी में 30 मिनट तक फंसा रहा बच्चा
17 मई 15: वैशाली स्थित एपेक्स सोसायटी में 45 मिनट तक बुजुर्ग महिला फंसी रहीं।
02 मई 15: इंदिरापुरम की निहो स्कोटिस में 5वीं मंजिल से लिफ्ट गिरी, महिला घायल।
27 अप्रैल 15: इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी में लिफ्ट गिरी।
05 अप्रैल 15: इंदिरापुरम की क्लाउड 9 सोसायटी में लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed