फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   official name of providing jobs cheat mother-daughter arrested

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाली मां-बेटी गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 official name of providing jobs cheat mother-daughter arrested
arrested - फोटो : demo pic

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली मां-बेटी को सीबीआई ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के मकान को कुर्क करने पहुंची थी। दोनों मौके पर ही मिल गईं। शाम को दोनों को जेएम सीबीआई चेतना सिंह की कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


जहां से न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया।सीबीआई ने यह मामला नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर 23 अगस्त 2013 को दर्ज किया था। सुजान सिंह नेगी नामक एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी कि उमेशवीर विक्रम सिंह, उसकी पत्नी लीना सिंह और बेटी दिव्या सिंह सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुकी हैं।
विज्ञापन


करीब 21 लोगों से ही परिवार ने 78.95 लाख रुपये ठग लिए थे। जांच के बाद सीबीआई ने 11 जनवरी को जेएम सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। जांच में पाया था कि आरोपी उमेशवीर विक्रम सिंह खुद को कभी आईएएस, आईपीएस अधिकारी तो कभी मंत्री बताकर लोगों को झांसे में लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी वह खुद को इंडियन जस्टिस नामक संस्था से जुड़ा वरिष्ठ अधिवक्ता भी बताता था। वह गाड़ी पर भी लाल-नीली बत्ती लगाकर चलता था।कोर्ट के कई बार वारंट जारी किए जाने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हो रहे थे तो संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। बुधवार को सीबीआई टीम आरोपियों के मकान को कुर्क करने के लिए पहुंची थी।

उस दौरान घर में मां-बेटी लीना सिंह और दिव्या सिंह मौजूद थीं। सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।कोर्ट में पेशी के दौरान सीबीआई के लोक अभियोजक अमजद अली ने कोर्ट को बताया कि आरोपी लीना सिंह और दिव्या सिंह ने सरकारी नौकरी दिलाने के लिए ‘आईपीसीसीएल और नापको’ नामक दो फर्जी कंपनी तैयार की थीं।


इन कंपनियों के नाम के आगे डॉट कॉम गवर्नमेंट लगाकर उसे सरकारी जैसा दिखाया गया और ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। इसके लिए प्रति आवेदक से 200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी लिया गया था।  सैकड़ों युवकों से 2 से लेकर 4 लाख रुपये तक यह कहकर ले लिए गए कि उन्हें नौकरी पर लगवा दिया जाएगा। ऐसे में यह मामला करोड़ों की ठगी का बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed