{"_id":"5851735e4f1c1bdd5d64a8f4","slug":"nrhm-scam-surendra-pandey-including-three-non-bailable-warrants-of-the-drug-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम घोटाला: दवा कारोबारी सुरेंद्र पांडेय समेत तीन के गैर जमानती वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरएचएम घोटाला: दवा कारोबारी सुरेंद्र पांडेय समेत तीन के गैर जमानती वारंट
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाला प्रकरण के तीन अलग-अलग मामलों में सीबीआई कोर्ट ने लखनऊ के दवा कारोबारी सुरेंद्र पांडेय और दो डाक्टरों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आदेश दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 9 और 18 जनवरी की तारीख नियत की है।सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह के अनुसार दवा कारोबारी सुरेंद्र पांडेय के खिलाफ एनआरएचएम घोटाले के कई मामले दर्ज हैं। बुधवार को दो मामलों में उसे पेश होना था, मगर वह नहीं आया। इनमें से एक मामले में डा. रामचरन यादव भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश न होने पर न्यायाधीश ने दोनों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। इन दोनों ही मामलों में सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 18 जनवरी की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
इसके अलावा एनआरएचएम घोटाले के ही एक अन्य मामले में आरोपी डाक्टर पवन कुमार श्रीवास्तव के पेश न होने पर कोर्ट ने उसके भी गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इस मामले की सुनवाई अब 9 जनवरी को होगी।