फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NRHM scam: cognizance of the charge sheet Parents, including the former minister Antu Mishra

एनआरएचएम घोटाला: चार्जशीट पर संज्ञान माता-पिता समेत पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा के एनबीडब्ल्यू जारी

Tue, 23 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
NRHM scam: cognizance of the charge sheet Parents, including the former minister Antu Mishra
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

दस हजार करोड़ का चर्चित यूपी का एनआरएचएम घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। मायावती शासन में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार उर्फ अंटू मिश्रा के खिलाफ करीब एक माह पूर्व पेश की गई चार्जशीट पर मंगलवार को गाजियाबाद विशेष सीबीआई कोर्ट ने संज्ञान ले लिया। इसके साथ ही विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने अंटू मिश्रा के साथ उनके माता-पिता के एनबीडब्ल्यू भी जारी कर दिए।

विज्ञापन


सीबीआई ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा के खिलाफ 21 जुलाई को गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। चार्जशीट में मंत्री के साथ ही उनकी माता विमला मिश्रा और पिता दिनेश कुमार मिश्रा को भी सीबीआई ने आरोपी बनाया है। कोर्ट ने इस चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए 23 अगस्त की तारीख नियत की थी।
विज्ञापन


मंगलवार को सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक वीके शर्मा ने चार्जशीट को विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी के समक्ष पेश किया। चार्जशीट का अवलोकन करने के बाद विशेष न्यायाधीश ने इस पर संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों अनंत कुमार उर्फ अंटू मिश्रा, पिता दिनेश मिश्रा और माता विमला मिश्रा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिए। इस मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 23 सितंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की तरह ही अनंत कुमार मिश्रा भी मायावती शासन के कद्दावर मंत्रियों में गिने जाते थे। अंटू मिश्रा मायावती के खास माने जाने वाले सतीश मिश्रा के रिश्तेदार बताए जाते हैं। दूसरी ओर माना जा रहा है कि सीबीआई अभी इस मामले में ही कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द ही चार्जशीट पेश कर सकती है।

ब्लैक से इस तरह बनाई व्हाइट मनी:
सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में अनंत कुमार मिश्रा पर स्वास्थ्य मंत्री पद पर रहते हुए सीएमओ और परिवार कल्याण के पदों को दवा कारोबारियों से 15 से 20 लाख तक की रिश्वत लेकर बांटने का आरोप लगाया है। ट्रांसफर-पोस्टिंग का यह खेल इसलिए खेला गया, जिससे दवा

कारोबारी एनआरएचएम के तहत मनमाने रेट पर दवा और मेडिकल उपकरण सरकारी अस्पतालों में सप्लाई करने का ठेका हासिल कर सकें। सीबीआई का आरोप है कि 2007 से लेकर 2011 तक अंटू मिश्रा ने इस तरह से करीब 27 करोड़ रुपये हासिल किए। 27 करोड़ की इस काली कमाई को अंटू मिश्रा ने अपने माता-पिता विमला मिश्रा और दिनेश मिश्रा के नाम सिर्फ कागजों पर ही बनाई गई फर्जी कंपनियों के माध्यम से ‘व्हाइट मनी’ में बदला था।


एनआरएचएम घोटाला:
आजमगढ़ के पूर्व सीएमओ समेत तीन के गैर जमानती वारंट
- सीबीआई ने मंगलवार को दाखिल की चार्जशीट, कोर्ट ने लिया संज्ञान

- दवाओं की खरीद-फरोख्त में लगाया था सरकार को 4. 79 लाख का चूना
गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले में फंसे आजमगढ़ के पूर्व सीएमओ और फार्मासिस्ट समेत तीन लोगों के खिलाफ सीबीआई कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।

कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख लगाई है।आजमगढ़ के पूर्व सीएमओ डा. केएम अग्रवाल, फार्मासिस्ट ह्रदयनंद सिंह और दवा कारोबारी अभय शुक्ला के खिलाफ सीबीआई ने मंगलवार को ही कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने इस चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों केखिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।


इसके साथ ही सीबीआई को आदेश दिए कि आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 सितंबर तक कोर्ट में पेश किया जाए। बता दें कि एनआरएचएम के तहत आजमगढ़ में की गई दवाइयों की खरीद-फरोख्त में करीब 4.76 लाख का बंदरबांट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed