फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now my life's happiness over

‘अब मेरी जिंदगी की खुशियां खत्म हो गईं’

Wed, 18 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now my life's happiness over
आग - फोटो : amar ujala

राजनगर स्थित बिल्डिंग में आग लगने के बाद हुई पांच लोगों की मौत की ह्दयविदारक घटना से परिजन सहमे हुए हैं। मोदीनगर निवासी पीयूष गोयल की पत्नी पल्लवी गुप्ता का हाल बेहाल है। पल्लवी ने अपना दर्द अपने फेसबुक अकाउंट पर बयां किया है। लोग उन्हें दुख की इस घड़ी को सहन करने के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन


पल्लवी ने 16 मई को रात करीब पौने दस बजे अपने फेसबुक अकाउंट पर अंग्रेजी में पति की मौत के बाद महसूस हो रहे दर्द को अंग्रेजी में बयां किया है। इसका हिंदी अनुवाद हैं कि ‘मेरे साथ दु:खद हादसा हुआ है। मैंने अपने पति को खो दिया है।
विज्ञापन


वह मेरी जिंदगी, मेरे सबकुछ थे। अब जीवन खाली है। मैं अब सिर्फ  मौत के लिए सोच रही हूं। मैं नहीं जानती कि किस समय तक मैं हिम्मत जुटा पाऊंगी। अब मैं महसूस कर रही हूं कि यहां कोई भगवान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं सिर्फ अपने पति के लिए प्रार्थना करती हूं जो इस समय तारा बन चुके हैं कि मुझे भी वहां पर बुला लें तब हम दोनों साथ रह पाएंगे। ईश्वर बहुत निर्दयी है। मैं इस संसार से नफरत करती हूं। मैं मरना चाहती हूं। अब मेरी खुशियां हमेशा के लिए खत्म हो गई हैं।

वह (पति) बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। इतना प्यार क्यों किया मुझे, मैं तीन दिन से बुला रही हूं..आ जाओ..नहीं आए। अब कोई आशा नहीं है। मैं इस संसार को बाय-बाय कहना चाहती हूं। मैं बहुत अकेला महसूस कर रही हूं, इसे बता नहीं सकती।’


बता दें कि पीयूष गोयल की हाल ही में दो मई को शादी की पहली सालगिरह थी। फेसबुक पर लोग हादसे में पीयूष और उनके साथी कर्मचारियों की मौत पर दुख प्रकट कर रहे हैं। हर कोई भगवान से मृतकों की आत्मा को शांति देने और परिजनों को दुख के इस क्षणों को सहन करने के लिए शक्ति देने की प्रार्थना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed