{"_id":"56eef3d74f1c1bbe34f15230","slug":"now-kashmiri-students-shouted-anti-india-slogans-muradnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुरादनगर में कश्मीरी छात्राओं ने लगाए भारत विरोधी नारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब मुरादनगर में कश्मीरी छात्राओं ने लगाए भारत विरोधी नारे
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
एक नामचीन कॉलेज में भारत-पाक मैच के दौरान छात्राओं ने की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुहाई स्थित एक नामचीन शिक्षण संस्थान में दो कश्मीरी छात्राओं पर भारत विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा है। पता चला है कि शनिवार रात भारत-पाक मैच के दौरान पाक विरोधी नारे लगने से गुस्साई दोनों छात्राओं ने भारत विरोधी नारे लगा दिए।
विज्ञापन
इसके चलते छात्राओं के दो गुटों में विवाद हो गया था। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस और एलयूआई टीम ने कॉलेज पहुंचकर जांच पड़ताल की। उधर, कॉलेज प्रबंधन ने इसे अफवाह बताया है।
विज्ञापन
कुछ स्टूडेंट्स ने बताया कि शनिवार रात भारत-पाक मैच के दौरान कॉलेज मैस में तीन छात्राएं खाना खा रही थीं। इसी दौरान कुछ छात्राएं भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर भारत जिंदाबाद के नारे लगाने लगी।
विज्ञापन
वहीं बैठी दो कश्मीरी छात्राओं को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने भारत विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर छात्राओं के दो गुटों में विवाद हो गया। रविवार सुबह जब कॉलेज के अन्य स्टूडेंट्स को भारत विरोधी नारे लगाने का पता चला तो उन्होंने भारत जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। सूचना पर पुलिस और एलयूआई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला शांत कराया गया। भारत विरोधी नारे की सूचना के चलते कॉलेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
संस्थान में भारत विरोधी कोई नारे नहीं लगाए गए हैं। मैनेजमेंट की जांच में इस तरह की बात सामने नहीं आई है। - प्रशासनिक अधिकारी, कॉलेज।
पुलिस की जांच में भारत विरोधी नारे की बात सामने नहीं आई है। जम्मू और बिहार की छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर हॉट टॉक हो गई थी। - पवन कुमार सीओ सदर।
मैस में लगे सीसीटीवी कैैमरे की फुटेज देख ली गई है। उसमें तीन छात्राओं के बीच कहासुनी दिखाई दे रही है। भारत विरोधी कोई नारेबाजी नहीं है। - बीनू सिंह चौकी प्रभारी वर्धमानपुरम।