फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Not even two rebars dropped pill thief

गोली खाकर भी नहीं छोड़े दो सरिया चोर

Tue, 31 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 31 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Not even two rebars dropped pill thief
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
वेव सिटी में सरिया चोरी कर भाग रहे दो चोरों को तीन सिक्योरिटी गार्डों ने दबोच लिया। उन्हें छुड़ाने के लिए चोरों के चार साथियों ने गार्डों पर गोलियां बरसा दीं। एक गार्ड के पैर में गोली लगी, मगर उन्होंने बदमाशों को नहीं छोड़ा और सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल गार्ड को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड जयपाल, जयभगवान और जयचंद वेव सिटी में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान दो बदमाश वेव सिटी से सरिया रिक्शे पर लादकर ले जाते हुए दिखाई दिए। जयभगवान निवासी सिकंदराबाद और जयपाल निवासी हसनपुर ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


गार्डों ने बताया कि पकड़े गए चोर सकरूद्दीन निवासी संभल और रफीक निवासी बिसौली (बदायूं) बताया। इनके पास से 80 किलो सरिया मिला है। इस दौरान दो बाइक पर कपिल निवासी बम्हैटा, नन्हें, अख्तर और एक व्यक्ति वहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल ने बाइक सवार साथियों से कहा कि गार्डों को गोली मारो, नहीं तो यह लोग हमारे साथियों को छोडे़ंगे नहीं। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्डों पर तीन राउंड फायर किए। एक गोली जयभगवान के पैर में लगी।

सिक्योरिटी गार्डों ने शोर मचा दिया तो हमलावर भाग गए। मामले की सूचना मैनेजर संजीव ने कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सिहानी गेट अशोक सिसौदिया ने बताया कि फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिक्योरिटी गार्डों को अंदेशा है कि बाइकर्स चोरों को एस्कॉर्ट कर रहे थे। इस वजह से चोरों के पकडे़ जाने पर वह तुरंत आ गए और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed