{"_id":"57320c2b4f1c1b0871919997","slug":"nh-24-collection-agents-including-two-million-looted-scotty","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर कलेक्शन एजेंटों से स्कूटी समेत दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-24 पर कलेक्शन एजेंटों से स्कूटी समेत दो लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाशों ने परचून कारोबारी के दो कलेक्शन एजेंटों से स्कूटी समेत 2.05 लाख रुपये लूट लिए। वारदात एनएच-24 पर लालकुआं के पास मंगलवार देर शाम अंजाम दी गई।
विज्ञापन
छपरौला निवासी राजीव कुमार परचून कारोबारी हैं। राजीव के दो कलेक्शन एजेंट सोनू निवासी छपरौला और जॉनी निवासी बिजनौर हैं। यह दोनों इंदिरापुरम, खोड़ा और नोएडा से दो लाख पैंतालीस सौ रुपये लेकर लाल रंग की स्कूटी पर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
पैसे स्कूटी की डिग्गी में रखे थे। जॉनी ने बताया कि विजयनगर बाईपास पुलिस चौकी के पास ग्रे रंग की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने स्कूटी में साइड से टक्कर मारी। रोडरेज का बहाना कर तीनों युवकाें ने उन पर रौब गालिब किया। माफी मांगकर वह दोनों वहां से चले आए।
विज्ञापन
इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने तीन किलोमीटर तक उनका पीछा किया। नगर कोतवाली क्षेत्र में लालकुआं के पास सर्विस रोड पर मुड़ते ही उन्हें रोक लिया। पिस्टल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और स्कूटी छोड़कर भाग जाने के लिए कहा।
घबराकर उन्होंने स्कूटी छोड़ दी। बदमाश स्कूटी लूटकर लालकुआं की ओर भाग गए। लूट की सूचना जॉनी ने कंट्रोल रूम और राजीव को दी। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी सलमान ताज और सीओ प्रथम ने कलेक्शन एजेंटों से पूछताछ की।
लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, मगर वह नहीं मिले। एसपी सिटी का दावा है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।