फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New plan to tackle Snatcher

स्नैचरों से निबटने के लिए नया प्लान तैयार

Thu, 17 Mar 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
New plan to tackle Snatcher
Bikers - फोटो : Rajan Rai

 स्नैचरों पर शिकंजा कसने के लिए कविनगर पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। सादी वर्दी में पुलिस की छह टीमें कालोनियों में बाइक पर गश्त करेंगी। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


पॉश कॉलोनी के गेटमैन को भी निर्देश दिया गया है कि हर आने जाने वाले का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज करें, जिससे कि संदिग्धों का पता चल सके। पुलिस की यह ‘स्पेशल सिक्स’ की टीम स्नैचरों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन



सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा ने बताया कि छह पुलिस टीमें बनाई गई हैं। एक टीम में दो पुलिसकर्मी होंगे, जो सुबह, दोपहर और शाम के  वक्त सड़कों पर सादी वर्दी में घूमेंगे। पॉश कालोनी में रेजिडेंट्स के साथ मीटिंग कर उन्हें स्नैचरों से सतर्क रहने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट मैन कालोनी में घुसने वाले लोगों, खासतौर पर बाइकर्स का डाटा रजिस्टर में अंकित करेंगे, जिन घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, उन्हें सही करवाया जाएगा। शास्त्रीनगर में बुधवार को हुई ‘पारले जी’ कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से चेन स्नैचिंग की घटना के बाद पहली मीटिंग शुक्रवार को शास्त्रीनगर में ही आयोजित की गई है, जिसमें लोगों को जागरूक किया जा सके।

सीओ का कहना है कि इस प्लान से वारदातों में कमी आएगी, स्नैचर्र्स भी पकडे़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed