{"_id":"570162ec4f1c1b5c25c81329","slug":"nehru-nagar-gate-slip-another-trader-s-death-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरूनगर फाटक पर एक और कारोबारी की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहरूनगर फाटक पर एक और कारोबारी की ट्रेन से कटकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
परिजन बोले-हादसा, पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरूनगर आरओबी के पास रविवार शाम ट्रेन से कटकर लोहा कारोबारी मोहित बसंल (36) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि उन्होंने शोर मचाया, ट्रेन के लोको पायलट ने भी हॉर्न दिया, मगर वह ट्रैक से नहीं हटे और चपेट में आ गए। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, परिजन इसे हादसा बता रहे हैं। कविनगर पुलिस जांच कर रही है। मोहित देहली गेट पर परिवार के साथ रहते थे। परिवार में मां, पत्नी, छोटा भाई और दो बच्चे (बेटा-बेटी) हैं। मुकुंदनगर में उनका लोहे का कारोबार है।
विज्ञापन
चचेरे भाई देवेंद्र ने बताया कि मोहित शाम करीब साढ़े चार बजे घर से स्कूटर पर यह कहकर निकले थे कि किसी काम से जा रहे हैं। शाम साढ़े पांच बजे उनकी मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि यह हादसा है।
विज्ञापन
एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पर्स में मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी और डीएल से उनकी पहचान हुई।
यह सुसाइड है या हादसा, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि छानबीन में यह भी पता चला है कि दो ट्रेनें एक साथ आ रही थीं, हो सकता है कि वह ट्रेनों से बचने में चपेट में आ गए हों।
ट्रेन की चपेट में आकर 100 मीटर घिसटे मोहित
घटनास्थल से लग रहा है कि मोहित ट्रेन की चपेट में आकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया।
लगातार हो रहे हादसे
रेलवे ट्रैक पर लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। 31 मार्च को इसी जगह शिवा पेट्रोल पंप के मालिक नरेंद्र गर्ग के बेटे परमिंदर (47) का क्षत विक्षत शव मिला था। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही थी, जबकि परिजन हादसा।
नेहरू नगर फाटक बना सुसाइड प्वाइंट
रेल ओवर ब्रिज का निर्माण हो जाने के बाद नेहरू नगर फाटक सुसाइड प्वाइंट बन गया है। आरओबी बन जाने के बाद से रेलवे का गेटमैन तो यहां से हटा लिया गया है, लेकिन फाटक को पूरी तरह बंद नहीं किया गया। अभी भी दोनों ओर से रेलवे ने बाउंड्री वॉल से पैदल और साइकिल वालों के लिए जगह छोड़ी हुई है।
हालांकि करीब चार महीने पूर्व रेलवे लाइन के दूसरी तरफ जाने के लिए सेतु निगम ने फुट ओवर ब्रिज बना दिया है, बावजूद इसके फाटक को पूरी तरह बंद नहीं किया गया। अब इन सुनसान फाटक पर आकर लोग सुसाइड कर रहे हैं या हादसे का शिकार हो रहे हैं। चार दिन में यहां दो लोग ट्रेन से कटकर जान गंवा चुके हैं, लेकिन रेलवे अधिकारी हैं कि फाटक बंद करने को लेकर गंभीर नहीं हैं।