फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nandgram the woman died by the noose

नंदग्राम में युवती ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 21 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nandgram the woman died by the noose
फांसी - फोटो : अमर उजाला

नंदग्राम में नौकरी न मिलने के कारण डिप्रेशन में चल रही एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिहानी गेट पुलिस छानबीन कर रही है।डिम्पी श्रीवास्तव (23) पुत्री दिलीप श्रीवास्तव निवासी संगम विहार कालोनी नंदग्राम थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात वह कमरे में गई थी। जब परिवार के सदस्य उसे खाने के लिए बुलाने गए तो गेट नहीं खुला।

विज्ञापन


परिजनों ने गेट तोड़ा तो देखा कि डिम्पी ने दरवाजे के कुंडे पर चुनरी से फंदा लगा रखा था। परिजन उसे फंदे से उतार कर पास के मरियम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि डिम्पी तीन दिसंबर तक लोनी औद्योगिक क्षेत्र में जॉब कर रही थी। इसके बाद उसकी नौकरी छूट गई थी।
विज्ञापन


तब से वह नौकरी के लिए कोशिश कर रही थी, मगर सफल नहीं हो पा रही थी, इससे वह डिप्रेशन में रहने लगी थी। शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed