फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mobile Shop Operator roadways bus collision killed

रोडवेज बस की टक्कर से मोबाइल शॉप संचालक की मौत

Tue, 20 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mobile Shop Operator roadways bus collision killed
राोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ऑफिस के पास मंगलवार को रोडवेज बस की टक्कर से एक मोबाइल शॉप संचालक की मौत हो गई। कविनगर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है।मृतक मनोज कुमार वर्मा (36) पुत्र शंकर लाल वर्मा दादरी के आम का रोड स्थित ठाकुरान मोहल्ले के रहने वाले थे। वह गांव में ही मोबाइल शॉप चलाते थे।

विज्ञापन


मनोज के भाई आलोक वर्मा ने बताया कि इन दिनों मनोज आरडीसी स्थित कोटक महिंद्रा लाइफ  इंश्योरेंस में एजेंट बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वह गांव के कुछ लोगों के साथ रोडवेज बस से आरडीसी आए थे। एसएसपी दफ्तर के सामने आरडीसी फ्लाईओवर से पहले बस से उतर कर सड़क पार कर रहे थे,
विज्ञापन


तभी पीछे से आई एक अन्य रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों ने उन्हें पुराना बस अड्डा स्थित संतोष मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें एमएमजी के लिए रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मनोज के साथ गांव से आए उसके एक युवक ने दौड़कर बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में एसएसआई कविनगर महीपाल सिंह का कहना है कि मनोज के भाई आलोक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़ा गया आरोपी चालक अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला किदवई मंडी बुलंदशहर है। कब्जे में ली गई बस गाजियाबाद डिपो की है, जो गाजियाबाद टू बुलंदशहर चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed