{"_id":"592475314f1c1b2d2c5374e5","slug":"mobile-robbers-bba-engineering-students-to-raise-girlfriends-expenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने को बीबीए-इंजीनियरिंग स्टूडेंट बने मोबाइल लुटेरे, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने को बीबीए-इंजीनियरिंग स्टूडेंट बने मोबाइल लुटेरे, गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 23 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
लुटेरे, गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए लूट और स्नैचिंग करने वाले मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग के दो स्टूडेंट्स और उनके एक अन्य साथी को पुलिस ने सोमवार रात होली चाइल्ड चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल में मौजूद एक सिक्योरिटी एप से भेजी गई फोटो के जरिए तीनों की पहचान की।
विज्ञापन
तीनों के पास से लूटे गए 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।एसपी सिटी ने बताया कि सोमवार रात को होली चाइल्ड चौराहे से चेकिंग के दौरान मोइन उर्फ समीर, नदीम और मोहम्मद कासिम निवासी अर्थला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
नदीम अर्थला के एक प्राइवेट कालेज में सिविल इंजीनियरिंग सेकेेंड ईयर का छात्र है जबकि कासिम मोनॉड यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रहा है और मोइन 11वीं का छात्र है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट के 21 मोबाइल, दो बाइक, और दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि तीनों आरोपी पिछले एक साल से एनसीआर में लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यह गैंग सुबह और शाम महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल लूटते थे। लूट के बाद मोबाइल को सस्ते दामों में बेच देते थे।
आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड्स के खर्च पूरे करने और मौज मस्ती करने के लिए लूट करते थे। नदीम की कई गर्लफ्रेंड्स हैं, जिनके खर्च उठाने के लिए उसने स्नैचिंग करनी शुरू की। इसके बाद उसने कासिम और मोइन को गैंग में जोड़ लिया।
ऑटो के इंतजार में खड़ी महिलाएं होती थीं टारगेट
एसपी सिटी ने बताया कि यह गैंग अधिकतर ऑफिस जाने और मॉर्निंग-इवनिंग वॉक पर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। यह गिरोह मेरठ रोड, एनएच-24, जीटी रोड और मेरठ रोड पर ऑटो का इंतजार कर रही महिलाओं से मोबाइल और पर्स छिनते थे।
बदमाश गाजियाबाद के अलावा नोएडा व दिल्ली में भी 100 से अधिक वारदात को अंजाम देते थे।
सिक्योरिटी एप से खींची फोटो से पकड़ में आए लुटेरे
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने कुछ समय पहले साहिबाबाद क्षेत्र से एक महिला का स्मार्ट फोन लूटा था। महिला ने अपने मोबाइल में एमसीएफईई नामक सिक्योरिटी एप इंस्टाल कर रखा था।
इस एप के इंस्टॉल होने के बाद अगर कोई व्यक्ति उस मोबाइल में गलत पिन नंबर डालकर लॉक खोलने की कोशिश करता है तो यह एप उस व्यक्ति की फोटो खींचकर संबंधित व्यक्ति की रजिस्टर्ड ई-मेेल आईडी पर भेज देता है। इस घटना में भी नदीम की फोटो महिला के ई-मेल पर गई थी।
इसके बाद पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और होली चाइल्ड चौराहे पर चेकिंग शुरू की। फोटो पहचानकर आरोपी नदीम और उसके साथियों को धर दबोचा।
छूटा नदीम का एग्जाम
एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को पुलिस ने सोमवार देर रात ही हिरासत में ले लिया था। इससे उसका मंगलवार को होने वाला सेमेस्टर एग्जाम छूट गया।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अगर पुलिस को इसकी जानकारी देता तो वह उसे एग्जाम दिलाने के लिए पुलिस हिरासत में ले जाते, लेकिन उसने मंगलवार दोपहर को पेपर छूटने के बाद इस बारे में बताया।