फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Missing trader found dead five days Gangnhr

पांच दिन से गायब व्यापारी का शव गंगनहर में मिला

Thu, 23 Feb 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मसूरी
ब्यूरो, अमर उजाला /मसूरी Updated Thu, 23 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Missing trader found dead five days Gangnhr
फुरकान - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन से गायब व्यापारी का शव बुधवार दोपहर एनएच-24 पर गंगनहर के पुल के पास नहर में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मसूरी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रईसपुर निवासी फुरकान (43) के रूप में हुई है।

फुरकान के बेटे समीर ने बताया कि उसके पिता पत्थर घिसाई की मशीन और फोर व्हीलर की सेल-परचेज का काम करते थे। 17 फरवरी की शाम वह घर से कार में एक लाख 20 हजार रुपये और दो मोबाइल लेकर नई कार खरीदने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। सुराग न लगने पर परिजनों ने मंगलवार को कविनगर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार दोपहर मसूरी की गंगनहर में एक शव नहर किनारे अटका हुआ था। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला।

लोगों की भीड़ देखकर पिलखुवा निवासी रईसुद्दीन वहां रुका। रईसुद्दीन का फुरकान के यहां आना जाना था। उसने शव को देखकर बताया कि यह फुरकान का शव है। इसके बाद पुलिस ने उसके बताए पते पर सूचना दी तो परिजनों गंगनहर पर आए और शव की शिनाख्त की।

परिजनों ने फुरकान की हत्या का आरोप लगाते हुए मसूरी थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में मसूरी एसएचओ दिनेश यादव का कहना है कि फुरकान का शव करीब चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। बदमाशों ने उसकी पर नाक, गर्दन और कमर पर चोट मारी है।


इसके उसके शरीर पर खून के निशान लगे हुए हैं। शुरुआती जांच में लग रहा है कि बदमाशों ने हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया होगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चला पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed