फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Missing student found in Jalandhar with boyfriend

गायब हुई छात्रा जालंधर में प्रेमी संग मिली

Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Missing student found in Jalandhar with boyfriend
अगवा छात्रा - फोटो : अमर उजाला

कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी से गायब बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को पुलिस ने मंगलवार को प्रेमी संग जालंधर से बरामद कर लिया। पुलिस सात माह बाद छात्रा के व्हाट्स-एप अकाउंट से उसे ट्रेस कर सकी। वह प्रेमी के साथ शादी कर रह रही थी। शादी के फोटो सहेली को भेजने के लिए छात्रा ने व्हाट्स-एप अकाउंट एक्टिवेट किया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छात्रा अक्तूबर 2015 से गायब थी। परिजनों ने कालोनी में ही रहने वाले एक कंपनी कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


साजिश में शामिल दो युवकों को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेज दिया था। छात्रा और उसके प्रेमी के मोबाइल नंबर लेकर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मोबाइल स्विच्ड ऑफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले छात्रा ने व्हाट्स-एप अकाउंट एक्टिवेट किया तो पुलिस ने उसे इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर लिया। प्रेमी ने बताया कि कालोनी में रहने के दौरान ही छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था।

दोनों शादी के  लिए घर से भागे थे। पकडे़ गए दो युवक उन्हें आगरा छोड़कर वापस लौट आए थे, वह दोनों युवक के दोस्त हैं। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि छात्रा के 164 बयान के आधार पर अग्रिम कार्र्रवाई की जाएगी।

मुंबई-कोलकाता समेत कई स्थानों पर रहे : प्रेमी ने बताया कि वह छात्रा के साथ घर से भागकर कोलकाता, मुुंबई, गोवा, पुणे, पंजाब में दो माह तक  रहा। जालंधर में वह एक कंपनी में नौकरी करने लगा।


इसके बाद दिसंबर में छात्रा से शादी कर ली। छात्रा ने कहा कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है, हालांकि छात्रा के परिजन इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed