{"_id":"574094d24f1c1bfe16ac77ed","slug":"minor-tampering-and-attempted-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
kidnapping
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाईपुरा कालोनी में शुक्रवार रात एक बदमाश ने भाई को तमंचे के बल पर लेकर उसकी नाबालिग बहन से छेड़छाड़ की और अपहरण का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर बदमाश मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने कालोनी निवासी एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है परमहंस विहार कालोनी निवासी 12 वर्षीय किशोरी भाई के साथ रात साढ़े नौ बजे नाईपुरा सौ फुटा रोड से घर जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान कालोनी निवासी बदमाश सकोरा ने भाई पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी और बहन का हाथ पकड़कर ले जाने लगा। भाई के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर वह मौके से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
देर रात किशोरी के पिता ने लोनी बार्डर थाने पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बार्डर थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाश की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।