{"_id":"57990eb74f1c1bec6a21e7f9","slug":"meter-box-fire-15-families-trapped-in-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर बाक्स में लगी आग, 15 परिवार घरों में फंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीटर बाक्स में लगी आग, 15 परिवार घरों में फंसे
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में बुधवार को एक बिल्डिंग के मीटर बॉक्स में आग लग गई। बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में धुआं भरने से बिल्डिंग में रह रहे 15 परिवार अपने घरों से करीब एक घंटे तक बाहर नहीं निकले सके।
फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। राहत रही कि आग बढ़ी नहीं। प्लाट संख्या 724 में बनी बिल्डिंग में 15 परिवार रहते हैं। सभी फ्लैट के मीटर पार्किंग में लगे पैनल बॉक्स में लगे हुए हैं।
कई दिनों से वोल्टेज फ्लक्चुएशन ज्यादा हो रहा था और बुधवार सुबह बाहर ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद बिल्डिंग के मीटर पैनल बॉक्स में आग लग गई। आग लगते ही कालोनी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लोगों ने पावर कारपोरेशन को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पार्किंग में धुआं भरने की वजह से लोग आग नहीं बुझा सके, साथ ही सांस लेने भी तकलीफ होने लगी। लोग फ्लैटों में ही फंस गए और धुएं की वजह से बाहर नहीं निकल सके।
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और धुआं कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली और लोगों को बाहर निकाला गया। फ्लैटों तक आग पहुंची नहीं, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।