{"_id":"58e7d13e4f1c1b41485b72b8","slug":"liquor-contract-opened-out-of-the-highway-and-outside-the-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से हटाकर जेल के बाहर खोला शराब ठेका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे से हटाकर जेल के बाहर खोला शराब ठेका
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेका
- फोटो : Demo pic
प्रशासन ने हाइवे किनारे बनी दुकानों को बंद करा दिया है। वहीं, कुछ लोगों ने संवेदनशील मानी जाने वाली डासना जेल के बाहर ठेका खुलने से जेल प्रशासन नाराज है।
विज्ञापन
डासना जेल के अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि हाल ही में जेल के बाहर एक शराब का ठेका खोला गया है। यह ठेका हाईवे से शिफ्ट होकर यहां खुल गया है।
उनका कहना है कि गाजियाबाद की जेल अति संवेदनशील है, जहां रोजाना 400 से लेकर 500 लोग बंदियों और कैदियों से मिलने आते हैं। जेल के बाहर शराब का ठेका खुलने से बंदियों से मुलाकात करने आने वाले लोगों और जेल कर्मियों के परिवार विशेषत बच्चों एवं महिलाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
एसपी यादव का कहना है कि जेल से सुबह और शाम के समय बंदियों की रिहाई की जाती है। लिहाजा जेल के तमाम सुरक्षा बिंदुओं को ध्यान में रखकर उन्होंने डीएम से शराब ठेके को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वैशाली एफएसओ का हुआ प्रमोशन बने सीएफओ एसएसपी ने वैशाली एफएसओ को सीएफओ बनने पर उन्हें अशोक चिह्न लगाकर बधाई दी है। सीएफओ बनने के बाद मुकेश शर्मा एसएसपी ऑफिस पहुंचे, जहां कई अधिकारियों ने उन्हें प्रमोट होने पर बधाई दी।