फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Learn to save lives of the injured UP Police

घायलों की जान बचाना सीख रही यूपी पुलिस

Wed, 10 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Learn to save lives of the injured UP Police
यूपी पुलिस - फोटो : pti

सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए यूपी पुलिस को घायलों की जान बचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।गाजियाबाद एसपी (ट्रैफिक) की मौजूदगी में एम्स ट्रॉमा सेंटर में इस आशय का समझौता किया गया है। एसपी राजेश कुमार ने कहा कि एम्स बेसिक इमरजेंसी केयर कोर्स (एबीईसीसी) में फिलहाल उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 43 जवानों ने भाग लिया है।

विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा अधिकारियों और जवानों को प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। एम्स ट्रॉमा सेंटर के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक संजीव भोई ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के 20 हजार जवानों को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये लोग दूसरे जवानों को प्रशिक्षित कर सकते हैं। डॉ. भोई ने कहा कि देश में एंबुलेंस की कमी है।
विज्ञापन


लिहाजा ज्यादातर सड़क हादसों के मामलों में घटनास्थल पर पहले पुलिस हीं पहुंचती है और अपनी गाड़ी में घायल को लेकर अस्पताल पहुंचती है। हादसे के बाद गोल्डन पीरियड पुलिस के पास ही होता है, जो घायलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। डॉ.भोई ने बताया कि देश में प्रति वर्ष डेढ़ लाख लोगों की मौत सड़क हादसे में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन ज्योति राष्ट्रीय अभियान की राष्ट्रीय संयोजक निर्मल ठाकुर ने बताया कि एम्स बेसिक इमरजेंसी केयर कोर्स (एबीईसीसी) के तहत देश के 15 राज्यों की पुलिस को ट्रेनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed